By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा
himachalpolitical

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/06/12 at 5:09 PM
Share

हमीरपुर, अरविंद -: हमीरपुर के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम कौशल ने सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को भाजपा की उपलब्धि बताना तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करना है। कौशल ने दावा किया कि मेडिकल कॉलेज कांग्रेस सरकार की देन है और इसे स्थापित करवाने में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

प्रेम कौशल ने कहा कि वर्ष 2014 में तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस सरकार के समक्ष हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज की मांग रखी गई थी, जिसके बाद इस परियोजना को मंजूरी मिली। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज का श्रेय लेने का प्रयास भाजपा द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसकी नींव कांग्रेस शासनकाल में रखी गई थी।उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर को घेरते हुए कहा कि जनता से किए गए कई वादे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। विशेष रूप से हमीरपुर में रेल लाइन लाने के वादे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक क्षेत्र में रेल पटरी तक नहीं बिछ पाई है। कौशल ने तंज कसते हुए कहा कि यदि हमीरपुर तक रेल पहुंचती है तो वह स्वयं सांसद अनुराग ठाकुर का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान प्रेम कौशल ने राष्ट्रीय राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की तुलना देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से नहीं की जा सकती। उन्होंने नेहरू के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और जेल यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक और ऐतिहासिक योगदान अलग स्तर का रहा है।कौशल ने हाल ही में भारतीय नागरिकों की मौत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर भी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से प्रभावी कूटनीतिक कदम उठाने की मांग की।

TAGGED: Hamirpur District congress president
Chandrika June 12, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो अभियानों में 290 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?