चम्बा,मंजूर पठान (TSN)-चुराह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीसा में पिछले काफी साल पहले सब्जी मंडी बनाई गई थी,लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं होने के चलते यहां के किसानों और बागवानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.जिसके चलते किसानों और बागवानों को अपनी फसलों को यहां से सैकड़ों किलोमीटर दूर चंबा और अन्य सब्जी मंडियों का रुख करना पड़ रहा था.अब जिला प्रशासन के सहयोग से इस सब्जी मंडी के रखरखाव और इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए चुराह प्रशासन ने निरीक्षण किया और इसे जल्दी शुरू करने के लिए निर्देशित किया है.
बता दें की कृषि विभाग भी इसके लिए प्रयास कर रहा है ,हालंकि इस सब्जी मंडी की मुर्रमत पर साठ लाख रुपए खर्च होंगे.एसडीएम शशि पाल शर्मा की अगुवाई में इसका निरीक्षण किया गया और इसे जल्दी शुरू करने की बात कही ताकि यहां के किसानों और बागवानों को अपनी सब्जियां और अन्य फसलों को यही बेचने में सुविधा मिल सके।एसडीएम शशि पाल शर्मा ने बताया की पिछले काफी समय से सब्जी मंडी को खोलने की मांग की जा रही थी.इसी को लेकर डीसी चंबा के माध्यम से भी निर्देश हुए थे इसका निरीक्षण कृषि विभाग के चेयरमैन सचिव के साथ किया गया है और जल्द इस सब्जी मंडी को शूरु किया जाएगा ताकि किसानों बागवानों को दिक्कतें ना हो सके ।
