By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चैब्रो नस्ल की मुर्गियां पालने से किसानों की कमाई हुई दोगुनी..
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चैब्रो नस्ल की मुर्गियां पालने से किसानों की कमाई हुई दोगुनी..
himachalNews

चैब्रो नस्ल की मुर्गियां पालने से किसानों की कमाई हुई दोगुनी..

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2023/10/13 at 5:36 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TNS)- मंडी जिला के सुंदरनगर में हिम हैचरी की स्थापना 1981 में हिमाचल प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण चूजों की मांग को पूरा करने के लिए की गई थी। शुरुआत में पशुपालन विभाग ने सेंट्रल पोल्ट्री ब्रीडिंग फार्म, हेसरघट्टा (कर्नाटक) से एचएच-260 स्ट्रेन खरीदा लेकिन यह स्ट्रेन किसानों के बीच लोकप्रिय नहीं हो सका। इसलिए विभाग ने वेंकटेश्वर हैचरीज लिमिटेड पूणे से बीवी-300 स्ट्रेन्स खरीदने का फैसला किया। मौजूदा समय में हिम हैचरी सुंदरनगर में चैब्रो नस्ल के एक दिवसीय चूजों का उत्पादन और साथ ही राज्य के 6 जिलों में चूजों का वितरण किया जाता है। यह 6 जिलें मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और चंबा। किसानों को 31 रुपये प्रति चूजा (सब्सिडाइज्ड रेट) की दर से चूजे उपलब्ध कराए जाते हैं।

हिम हैचरी सुंदरनगर 6 जिलों में वितरित कर रहा चैब्रो नस्ल के चूजे

वर्तमान में विभाग किसानों को दोहरे उद्देश्य वाले चूजों की आपूर्ति के उद्देश्य से केंद्रीय प्रायोजित बैकयार्ड योजना के तहत केंद्रीय पोल्ट्री डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन चंडीगढ़ द्वारा विकसित किए जा रहे चाब्रो स्ट्रेन के मूल स्टॉक का पालन कर रहा है। चाब्रो हाइब्रिड मुर्गियां हैं जो संसाधन-गरीब गांव के वातावरण के अनुकूल हैं। उन्हें मांस और अंडे दोनों प्रदान करने के लिए आनुवंशिक रूप से चुना गया है और वे कृषि और घरेलू कचरे पर जीवित रहने और पनपने में सक्षम हैं, जिसके लिए अतिरिक्त फ़ीड की आवश्यकता नहीं है। चूजे एक स्थानीय ग्रामीण पक्षी की तरह कठोर होते,हैं लेकिन फिर भी कई अंडे देते हैं और देसी पक्षी की तुलना में बहुत तेजी से बढ़ते हैं। इसके अलावा, यह पंख के रंग को बरकरार रखता है, और रोग प्रतिरोधी है। हिम हैचरी सुंदरनगर में अंडों से चूज़े उत्पादन तक की पूरी प्रक्रिया के लिए आधुनिक तकनीक के सैट्टर और हैचर मशीनरी स्थापित की गई है। एक सैट्टर मशीन की क्षमता 15 हजार होती है और 21 दिन की अवधि के बाद हैचर मशीन से एक बार में 10 हजार से अधिक चूजे तैयार किए जाते हैं। हैचर मशीन से चूज़े तैयार होने पर टीकाकरण पश्चात् डिब्बों में पैक कर विभिन्न जिलों में वितरित कर दिए जातें हैं।

हैचरी सुंदरनगर पशु चिकित्सक अधिकारी ने दी जानकारी

राजकीय कुक्कुट प्रजनन प्रक्षेत्र एवं हैचरी सुंदरनगर के पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. कैलाश महाजन ने बताया कि हिम हैचरी सुंदरनगर में चूजों के उत्पादन व वितरण के साथ साथ किसानों, कुक्कुट प्रजनकों व प्रशिक्षुओं को निशुल्क कुक्कुट प्रबंधन प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण में हिम हैचरी में चल रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया जाता है। हिम हैचरी का उद्देश्य पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सब्सिडी दर पर किसानों को एक दिवसीय चूजें वितरित करना है ताकि किसान अधिक से अधिक मुनाफा कमा सके। चैब्रो नस्ल दोहरे उद्देश्य (dual purpose) वाले चूजें होते हैं अर्थात हाइब्रिड मुर्गियां अंडे भी देती है और मांस के लिए भी प्रयोग में लाई जाती हैं जिससे किसान भी दोगुना मुनाफा कमा रहें हैं।

लक्ष्य से अधिक उत्पादन कर कायम की मिसाल :

गौरतलब है कि हिम हैचरी सुंदरनगर पिछले 2 वर्षों से सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य 2,16,000 से अधिक चुज़ो का उत्पादन कर रही है। वर्ष 2021-2022 में 2,26,958 चूज़े तैयार कर समय पर 6 जिलों को वितरित कर दिए गए थे जबकि वर्ष 2022-2023 में 2,37,720 चूज़े वितरित किए गए। साथ ही सरकार की तरफ से 800 किसानों के प्रशिक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। वर्ष 2021-2022 में लगभग 800 तथा वर्ष 2022-2023 में 1000 से अधिक किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। किसानों के अलावा हिमाचल प्रदेश में जितने भी वेटरनरी फार्मासिस्ट संस्थान खोले गए हैं उनके प्रशिक्षुओं को भी 20 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि यदि किसान पोल्ट्री फार्म खोलना चाहते हैं और संबंधित कोई भी जानकारी व सुविधा लेना चाहते हैं तो उन्हें 24 घंटे निशुल्क सुविधाएं प्रदान की जाती है।

TAGGED: Mandi chabro breed of chicken
Chandrika October 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नाहन की अनिकेता बनी AIIMS में नर्सिंग ऑफिसर…पहले प्रयास में ही प्राप्त की सफलता
Next Article नागचला से लेकर पंडोह तक बीते तीन दिनों से बंद पड़ा है फोरलेन का कार्य…पेमेंट न मिलने पर हड़ताल पर गए ठेकेदार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?