राहुल चावला, धर्मशाला: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से आज करोड़ों किसानों के जीवन में बदलाव आया हैं और वे ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के अभिन्न अंग बन रहे हैं। अन्नदाताओं के कल्याण को समर्पित इस योजना से प्रदेश के किसानों के जीवन में भी साफ तौर से बदलाव देखा जा सकता हैं। अन्नदाताओं के जीवन को आसान बनाने और उनकी आय दोगुनी करने में पीएम किसान निधि की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से हजारों किसान सीधे तौर पर लाभांवित रहे हैं। किसानों का कहना है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत उन्हें वर्ष में 2 हजार रुपए की तीन किस्तें प्राप्त हो रही हैं, जिससे उन्हें कृषि करने में मदद मिल रही हैं। किसानों का कहना है कि इससे उनके जीवन में बदलाव आ रहा हैं। किसानों ने कहा कि इससे पूर्व कई बार कृषि करने के समय उनके पास बीज, खाद और कृषि औजार खरीदने के लिए पैसे नहीं होते थे,जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब समय पर पीएम किसान सम्मान निधि की राशि मिलने से उन्हें इस समस्या से छुटकारा मिल गया हैं।
उन्होंने कहा कि राशि का इस्तेमाल वह धान, गेहूं, मक्की, सब्जी, खाद, बीजों व कृषि औजारों को खरीदने में करते हैं। किसानों का कहना हैं कि इस प्रकार की योजनाएं चलती रहनी चाहिए। उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया हैं।
