मंजूर पठान,चंबा: चंबा जिला के पहाड़ी और ग्रामीण इलाकों में इन दिनों किसानों की खूब चांदी हो रही हैं। इसकी वजह हैं मंडियों में टमाटर के दामों में आया उछाल। टमाटर के दाम बढ़ने की वजह से इसका सीधा सीधा लाभ किसानों को मिल रहा हैं जिसके चलते किसान काफी खुश हैं। पिछले काफी सालों में इस तरह के रेट मिल रहे हैं और इस बार किसानों के खेतों से ही 12 से 13 सौ रुपए प्रति क्रेट टमाटर का बिक रहा है और इसको लेकर किसानों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं।
बता दें कि पहाड़ी इलाकों में किसान टमाटर की फसल के लिए काफी मेहनत करते हैं और इसी पर उनका परिवार निर्भर रहता हैं। अक्सर देखा गया है कि पिछले कुछ सालों से टमाटर के दाम ज्यादा नहीं होने से किसानों को परेशानी हो रही थी, लेकिन अचानक आए उछाल की वजह से किसान काफी खुश हैं और उन्हें घर बैठे ही अच्छा खासा मुनाफा हो रहा हैं। किसानों का कहना है कि जिस तरह के रेट इस साल जा रहे हैं उससे उन्हें काफी लाभ हुआ हैं। अगर इस तरह के रेट रहते हैं तो अधिक से अधिक किसान दोबारा से टमाटर की फसल लगाना शुरू कर देंगे ताकि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिल सके।
किसानों का कहना है की इस बार टमाटर की फसल बेशक कम हुई है लेकिन रेट बहुत ज्यादा मिल रहे है इससे किसान काफी खुश हैं उन्होंने कहा की पिछले काफी सालों से रेट नहीं मिल रहे थे जिसके चलते किसान परेशान थे लेकिन इस साल अचानक आए उछाल से हमारे लिए काफी मुनाफा भरा सौदा टमाटर की फसल रहा हैं।
