By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: किसान का बेटा BSF में बना असिस्टेंट कमांडेंट.. चैलचौक के बिंदर देव ने कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम.
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > किसान का बेटा BSF में बना असिस्टेंट कमांडेंट.. चैलचौक के बिंदर देव ने कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम.
himachalNews

किसान का बेटा BSF में बना असिस्टेंट कमांडेंट.. चैलचौक के बिंदर देव ने कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम.

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/10/06 at 2:54 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-चैलचौक निवासी 35 वर्षीय बिंदर देव बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बन गया है।बिंदर देव ने वर्ष 2013 में बतौर सब इंस्पेक्टर बीएसएफ को ज्वाइन किया था और उसके बाद वर्ष 2019 में बतौर इंस्पेक्टर प्रमोट हुए थे। लेकिन बिंदर में आगे बढ़ने की इच्छा थी,इसलिए असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए होने वाली सीएपीएफ की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। पहले ही प्रयास में परीक्षा को उतीर्ण किया और अब बीएसएफ में बतौर गेजेटिड ऑफिसर अपनी सेवाएं देने जा रहा है।

बीती 5 अक्तूबर को मध्यप्रदेश के टेकनपुर स्थित बीएसएफ ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड़ के बाद अब बिंदर नागालैंड के कोहिमा में बतौर असिस्टेंट कमांडेंट अपना कार्यभार संभालेंगे।बिंदर के अलावा बिलासपुर के अरविंद पठानिया भी असिस्टेंट कमांडेंट बने हैं।हिमाचल प्रदेश से यह दो ही होनहार बीएसएफ में चयनित हुए हैं।

खेतीबाड़ी करते हैं बिंदर के पिता,जेएनवी से हुई है पढ़ाई
बिंदर देव के पिता दुर्गा दास किसान हैं। वह आज भी खेतीबाड़ी का ही काम करते हैं। बिंदर की मां बर्फी देवी का स्वर्गवास हो चुका है।बिंदर की प्रारंभिक शिक्षा चैलचौक स्कूल से ही हुई। इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यायल के लिए चयन हुआ और 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। उपरांत इसके हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साईंस में बी.टेक की डिग्री हासिल की। बिंदर देव की धर्मपत्नी गृहणी है और उनके दो बच्चे भी हैं।बिंदर ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने गुरूजनों,परिजनों और शुभचिंतकों को दिया है।

पीएम की सुरक्षा में 6 वर्षों तक रहे तैनात

बिंदर देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद की सुरक्षा में 6 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी है।वह 6 वर्षों तक एसपीजी का हिस्सा रहे और देश व विदेश में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में अपना अहम दायित्व निभा चुके हैं। बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी हिमाचल आए तो अधिकतर समय बिंदर देव उनकी सुरक्षा में तैनात रहे।

TAGGED: Mandi Binder Dev of Chail Chowk became Assistant Commandant
Chandrika October 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शक्तिपीठ श्री नैना देवी में चौथे नवरात्रि के दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब
Next Article 73वें वन्य जीव सप्ताह के तहत धर्मशाला में मिनी मैराथन का किया गया आयोजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?