राहुल चावला,धर्मशाला-73वें वन्य जीव सप्ताह के तहत रविवार को धर्मशाला में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया।चीफ कंजरवेटर आफ वाइल्ड लाइफ सरोज भाई पटेल ने सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला से मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
महिला व पुरुष वर्ग के लिए आयोजित मिनी मैराथन में प्रतिभागियों ने सिंथेटिक ट्रैक से शहीद स्मारक से होते हुए कुनाल पत्थरी तक दौड़ लगाई। सरोज भाई पटेल ने बताया कि वन्य प्राणियों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर वर्ष अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन किया जाता है। वन्य प्राणी पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं। महिला और पुरुष वर्ग के लिए आयोजित मैराथन पुरुष वर्ग के लिए 8 किलोमीटर और महिला वर्ग के लिए 5 किलोमीटर की दूरी निर्धारित की गई थी। दोनों ही वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ मिनी मैराथन में भाग लिया।
