By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा बनी परेशानी का सबब…बिना टोल प्लाजा क्रॉस किए कट गए रूपये
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा बनी परेशानी का सबब…बिना टोल प्लाजा क्रॉस किए कट गए रूपये
himachalNews

टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा बनी परेशानी का सबब…बिना टोल प्लाजा क्रॉस किए कट गए रूपये

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/22 at 9:57 AM
Share

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)- किरतपुर नेरचौक चौक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही शुरू होने के साथ ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा को लागू कर दिया गया है। लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के चलते फास्ट टैग धारकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरामोडा और बलोह में दो टोल प्लाजा स्थापित किए गए हैं। हालांकि इन दोनों ही टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन यही सुविधा लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है ।ऐसा ही अब एक मामला वीरवार सामने आया है। जिसमें कार मालिक की ओर से टोल प्लाजा क्रॉस ही नहीं किया गया था। बल्कि गाड़ी कार मालिक के घर पर ही खड़ी थी। फिर भी उसके फास्टैग से टोल टैक्स कट गया।

कार मालिक परमजीत कश्यप के अनुसार उनके पास अल्टो गाड़ी है।वीरवार को उनकी कार घर में ही खड़ी थी रात करीब 9 बजे उनके फोन पर मैसेज आया जिसमें लिखा था गरमोडा टोल प्लाजा पर उनके खाते से एक सौ पचास रुपए टोल टैक्स कट गया है । परमजीत ने बताया जिस टोल प्लाजा से यह मैसेज आया था वह टोल प्लाजा कि उनके घर से करीब 50 किलोमीटर दूर है। मैसेज आने के बाद पहले तो उन्हें शक हुआ कि कहीं उनकी गाड़ी चोरी तो नहीं हो गई है। शक होने पर रात को वह घर से बाहर निकले और उन्होंने देखा कि उनकी गाड़ी घर से कुछ ही दूर खड़ी है ।जहां पर वह अक्सर अपनी गाड़ी को खड़ा करते हैं। परमजीत के अनुसार मोबाइल फोन से मैसेज आने पर इसकी शिकायत उन्होंने टोल कर्मियों से की। टोल कर्मियों ने बताया कि इस नंबर की गाड़ी उनके टोल से नहीं गुजरी है और उन्हें बताया गया कि इसकी शिकायत वह फास्टटैग कंपनी से करें। इस पर परमजीत ने एयरटेल पेमेंट बैंक से इसकी शिकायत की जहां से उन्हें कंपनी ने 15 दिन के अंदर पैसे वापस आने का आश्वासन दिया। ऐसा ही एक और मामला देखने में आया जब घुमारवीं में स्थित केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक अश्विनी शर्मा की गाड़ी गरमोडा टोल प्लाजा पर एक बार क्रॉस हुई इसके बाद उनके खाते से तीन बार पैसे कट गए।

TAGGED: Bilaspur Fastag facility at toll plaza became a cause of trouble
Chandrika September 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर सीपीएस ने किया मैदान का निरीक्षण
Next Article बीजेपी का रवैया प्रदेश विरोधी, इतिहास में रखा जाएगा याद: विक्रमादित्य सिंह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में चिट्टा माफिया पर पुलिस का शिकंजा कड़ा, जनता से मांगा सहयोग

Ago

धर्मशाला में म्यूजियम डे पर सजेगी पंजाब के कलाकारों की खास प्रदर्शनी

Ago

चिंतपूर्णी में भाजपा प्रत्याशी पवनजीत सिंह को मिला वरिष्ठ नेता का समर्थन, लोगों से सहयोग की अपील

Ago

कांगड़ा में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हेरोइन व नकदी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?