संजु चौधरी, शिमला: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी घबरा गई हैं। इसके पीछे की वजह है कि हर वर्ग इस यात्रा से जुड़ रहा हैं। राहुल गांधी इस यात्रा के बाद नए रुप में सामने आएंगे। यह बात गुरुवार को शिमला में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
कुलदीप राठौर ने बताया कि कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ों यात्रा आज मध्यप्रदेश पहुंच गई है। भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा हैं, जिसे देख कर केंद्र की भाजपा सरकार आतंकित है। यात्रा साम्प्रदायिक भाइचारे व सहभाव को सुदृढ़ करते हुए देश को जोड़ रहीं है।
राठौर ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस की जीत एतिहासिक थी और अभी जो विधानसभा चुनाव हुए उसमें जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी। बीजेपी चुनावों में अलोकतान्त्रिक तरिके से सरकार बनाने का प्रयास करती हैं, लेकिन हिमाचल में ऐसा नहीं होगा। कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं। हिमाचल में बीजेपी का मिशन लॉट्स फेल होगा।
