शिमला :संजु चौधरी (TSN)-उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बद्दी मे कॉस्मेटिक फैक्ट्री मे लगी आग की घटना को दुखद बताया है । उन्होंने कहा कि वे स्वयं और मुख्यमंत्री भी घटना स्थल का दौरा करेंगे।
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तर की जांच की घोषणा की
बद्दी मे कल कॉस्मेटिक फैक्ट्री मे आग लग गई थी । उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि इसमें अभी तक एक महिला की जान गई है। और तीस लोगों का ईलाज चल रहा है जबकि 13 लोग गुम है। जिनके बचने की संभावना कम है। मुख्यमंत्री ने इसमें उच्च स्तर की जांच की घोषणा की है। प्राथमिक जांच मे रॉ मटिरियल मे आग लगने की बात सामने आई है.उन्होंने कहा कि सारी फैक्ट्रीयों मे सेफ्टी मेजर को ध्यान मे रखा जाएगा, ताकि ऐसी घटना दुबारा ना हो। उन्होंने कहा कि वह स्वयं और मुख्यमंत्री भी घटना स्थल का दौरा करेंगे। इस मामले मे एफ आई आर दर्ज की गई है और प्रदेश मे आने वाले समय मे ऐसी घटना दुबारा ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
