संजीव महाजन,नूरपुर: ज्वाली विधानसभा के तहत वार्ड नं-3 भनेई में देर रात अशोका कॉपी हाउस में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया हैं। दुकानदार करीबन 10 बजे दुकान को बंद करके घर को गया ओर रात करीबन डेढ़ बजे किसी ने फोन से सूचित किया कि दुकान में आग लग गई हैं । आग की लपटें दुकान से उठ रही थी। स्थानीय लोगों की सहायता से इस आग पर काबू पाया गया हालांकि फायर ब्रिगेड ज्वाल को सूचित किया गया था, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची जिससे लोगों में भारी रोष हैं।
गुलशन कुमार ने बताया कि उनकी दुकान में रखा शेंपू, हेयर ऑयल, लक्स के गारमेंट्स सहित दुकान में रखा 10 लाख का सामान जलकर राख हो गया हैं। फायर ब्रिगेड को फोन किया पर वह नहीं पहुंचे।वहीं स्थानीय निवासी भगवान सिंह ने कहा कि मुझे अशोक ने डेढ़ बजे फोन किया था तो मैं भी मौके पर पहुंच गया। जब हमने फायर ब्रिगेड के ऑफिस में फोन किया पहले तो कुछ समय उन्होंने फोन नहीं उठाया फिर जब फोन उठाया तो उन्होंने कहा कि आपने आग पर काबू पा लिया हैं। रात डेढ़ बजे से दिन के दस बजे तक उनका कोई आदमी यहां नहीं आया हैं।
उन्होंने फायर ब्रिगेड विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया हैं। उन्होंने कहा कि आग इतनी भयंकर थी कि यह हम और अड़ोस-पड़ोस के लोग ही जानते हैं। मिलकर सबने हिम्मत कर इस आग को बुझाया नहीं तो सबकुछ जलकर तबाह हो जाता,जबकि फायर बिग्रेड का ऑफिस पांच मीटर दूरी पर हैं।
मामले को लेकर पुलिस को भी सूचित किया गया ओर पुलिस मौके पर पहुंची। पटवारी ने भी जायजा लिया हैं। इलाक़े की पार्षद सुषमा परमार ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
