नाहन : देवेन्द्र कुमार -ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में आज देव भूमि क्षत्रिय संगठन और स्वर्ण मोर्चा की ओर से महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान स्वर्ण सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पदमश्री अवार्डी अजय ठाकुर ने बतौर मुख्य शिरकत की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय ठाकुर ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मीडिया को दिए बयान में कहा कि महाराणा प्रताप का देश के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है जिन्होंने देश की आन बान और शान के लिए सर्वस्व निछावर कर दिया था। हमें अपने इतिहास पर गर्व होना चाहिए और ऐसे कार्यक्रमों में समाज के लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का भी गर्व होना चाहिए कि हम लोग महाराणा प्रताप के वंशज हैं।
वही देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि महाराणा प्रताप जी की 483वीं जयंती पर उन्होंने स्वर्ण समाज को एकजुट करने का एक प्रयास किया है । जिसमें काफी हद तक वह सफल भी रहे। उन्होंने कहा कि अपने समाज के लिए वह पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार से संघर्ष करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान जम्मू कश्मीर के राजौरी में हिमाचल के वीर सैनिक शहीद हुए प्रमोद नेगी और अरविंद कुमार को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
