मंडी : परी शर्मा- अतरंराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव मंडी की दूसरी सांस्कृतिक संध्या इतनी धमाकेदार रही की बीच कार्यक्रम में ही स्पीकर से आग भड़क गई। मंच पर पहाड़ी गायक गीता भारद्वाज अपनी प्रस्तूति दे रही थी कि इतने में मंच पर रखे स्पीकर में आग लग गई।
मंडी शहर के सेरी-चाननी में आयोजित हो रही अतरंराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव मंडी की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में जंहा हाउस फुल रहा । वही पर इस धमाकेदार नाइट में बीच कार्यक्रम के दौरान मंच पर रखें स्पीकर पर अचानक आग लग गई। इस दौरान मंच पर पहाड़ी गायक गीता भारद्वाज अपनी प्रस्तूति दे रही थी। आग लगे स्पीकर को तुंरत वहां से हटाया गया और कार्यक्रम जारी रहा। स्पीकर जलने के अलावा किसी तरह का कोई नुकसान नही हुआ। वही जब स्पीकर में आग लगी तो मौजूद दर्शकों ने खूब हो हला भी किया।
