संजु चौधरी, शिमला: शिमला के लक्कर बाजार में तृप्ति बेकरी में आज सुबह अचानक से आग लग गई। सुबह ही लगी आग की सूचना लोगों ने दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया,लेकिन आग दुकान के अंदर इतने भयंकर तरीके से फैल चुकी थी कि उसने चंद ही मिनटों में दुकान में रखा सारा सामान राख में तब्दील कर दिया।
तृप्ति बेकरी के मालिक सुनील ने बताया कि आग करीब सुबह 7 बजे के करीब लगी हैं। यहां से गुजरने वाले लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन दुकान के अंदर का सारा सामान जलकर राख हो गया हैं। आग लगने से उन्हें 50 से 60 लाख का नुकसान हुआ हैं। उन्होंने आग की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया।
