अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): हमीरपुर जिला की ग्राम पंचायत चबूतरा के देहरीयां में फिटनेस जिम का शुभारंभ मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष एवं सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने किया। इस अवसर पर विधायक ने जिम के संचालकों को इस नेक कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी । इस मौके पर चबूतरा पहुंचने पर विधायक राजेंद्र राणा का स्थानीय जनता ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर करने व उत्तम स्वास्थ्य सुनिश्चित करने हेतू जिम बहुत एहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कि युवा इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास करवाने के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए विकृत संकल्प है और इसके लिए पंचायत स्तर पर जिम खोलने के लिए भी युवाओं को प्रेरित किया जा रहा हैं।
उन्होंने बताया कि आज प्रदेश के युवाओं की ओर से विभिन्न स्तर पर खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया जा रहा है और हाल ही में प्रदेश की कबड्डी व हैंडबॉल की टीम ने राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर देश में एक अलग पहचान बनाई हैं।
