नाहन :देवेंद्र कुमार (TSN)- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय गणपति उत्सव आज संपन्न हो गया। उत्सव के अंतिम दिन हिंदूआश्रम से हर्षोल्लास के साथ गणपति महाराज की जन विसर्जन यात्रा निकाली गई, जिसमें शहर के सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए।
नवयुवक मंडल नाहन के अध्यक्ष अमिल अग्रवाल ने बताया कि आज हिंदू आश्रम नाहन से आज गणपति महाराज की विसर्जन जन यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश अस्थान में शीश नवाते हुए कालीस्थान मंदिर पहुंची। कालीस्थान मंदिर में माथा टेकने के बाद जन यात्रा नया बाजार, चौगान, माल रोड, पक्का तालाब, रानीताल, ढाबों मोहल्ला और बस अड्डा होते हुए पोंटा साहिब के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया कि यमुना नदी पोंटा साहिब में गणपति महाराज का विधि विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा।
अमिल अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को शहर में गणपति महाराज की शोभायात्रा निकाली गई 18 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया 19 सितंबर सुबह गणेश चतुर्थी के अवसर पर हिंदू आश्रम में मूर्ति स्थापना की गई और शाम को तथा 20 सितंबर की शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। और आज उत्सव के अंतिम दिन पूजा अर्चना के बाद गणपति महाराज की जन विसर्जन यात्रा हिंदू आश्रम से निकल गई है।
