मंडी : धर्मवीर – मंडी जिला में आई बाढ़ के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित पंडोह क्षेत्र के लोगों का गुस्सा बीबीएमबी प्रबंधन व सरकार के खिलाफ गुस्सा फूटा है। डीसी मंडी के सामने बीबीएमबी प्रबंधन पर बिना अलर्ट के पानी छोड़ने के आरोप पंडोह के बाढ़ प्रभावितों ने बीबीएमबी प्रबंधन और हिमाचल सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
स्थानीय लोगों का कहना था कि पंडोह बाजार में बाढ़ का कारण बीबीएमबी प्रबंधन है। दरअसल मंगलवार को डीसी मंडी अरिंदम चौधरी पंडोह में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे थे। वही लोगों का गुस्सा देखकर डीसी मंडी ने प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द फौरी राहत के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर डीसी ने बीबीएमबी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात कही।
