मंजूर पठान, चंबा: हिमाचल प्रदेश में पिछले 72 घंटों तक हुई लगातार भारी बारिश के बाद जहां एक तरफ जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है तो वहीं दूसरी और पहाड़ों का रुख कर एडवेंचरस ट्रैकिंग करना पर्यटक बंद नहीं कर रहे हैं।
कई बार सैलानियों के लिए यह मुश्किल भरा भी होता हैं । यही कारण है कि चंबा जिला के मणिमहेश के लिए 50 लोगों का एक ट्रिप ट्रैकिंग के लिए निकला हुआ था जिसकी सूचना मिलने के बाद उनसे संपर्क साधने का प्रयास किया गया और वह सभी लोग सुरक्षित पाए गए।
एसपी चंबा अभिषेक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भारी बारिश के मौसम में एक ट्रैकिंग का ट्रिप मणिमहेश के लिए निकला हुआ था जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उन लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया है और जल्द ही उन लोगों को वहां से निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि जो लोग जहां जहां से आए हुए हैं उन सभी को वापस भेजने का प्रयास किया जाएगा एसपी ने बताया है कि सभी लोगों के पास पर्याप्त मात्रा में खाना है और सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं ऐसे में उनसे संपर्क होने के बाद जल्द उनको रेस्क्यू कर लिया जाएगा।
