मनाली: प्रदेश में हो रही भारी बारिश अब परेशानी बनने लगी है। जगह-जगह बादल फटने की घटनाएं हो रही है जिससे कि भारी नुकसान हो रहा है। मनाली के पचनाल के पास सेरी नाला में भी देर रात 3 बजे के करीब बादल फ़टने से ब्यास नदी में बाढ़ आ गई है। गनीमत यह रही कि ब्यास नदी में अचानक आई इस बाढ़ से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। नदी में जलस्तर बढ़ने से पानी की आवाज़ से ही लोगों की नींद खुल गई जिसके बाद सूचना प्रशासन को दी गई। प्रशासन बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन करने में जुट गया है। वहीं लोगों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।
बाढ़ में सोलंग गांव का अस्थायी पुल बाढ़ बह गया है। तो वहीं मनाली के साथ लगते चढ़ियारी में निर्माणाधीन रेस्तरां भी बाढ़ की चपेट में आ गया। अचानक नदी का बहाव बढ़ने के बाद रेस्तरां पानी में बह गया। रेस्तरां खाली था जिससे कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं प्रशासन को जैसे ही बाढ़ आने की सूचना मिली तो एसडीएम मनाली ने सोलंगनाला से रायसन तक के पंचयात प्रधानों को सूचित कर अलर्ट किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने भी नदी किनारे रहने वाले लोगों को सायरन बजाकर सतर्क किया। सोलंगनाला, अंजनी महादेव व रोहतांग की तरफ से
