संजु चौधरी,शिमला: प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी माहौल पूरी तरह से बन चुका है वहीं शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के पांचवे दिन नामांकन करने वालों की भीड़ देखने को मिली प्रदेश में देखकर प्रत्याशियों ने आज ही अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। भाजपा से जहां 46 उम्मीदवारों ने आज नामांकन भरे तो वहीं कांग्रेस के अधिकतर प्रत्याशियों ने भी आज ही नामांकन दाखिल किया है।
अभी तक कांग्रेस पार्टी की पांच सीटों पर नाम फाइनल नहीं हुए है, बाबजूद इसके शुक्रवार को अधिकतर उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिए हैं आज नामांकन दाखिल करने वालों की बाढ़ सी आ गई, उसकी वजह यह रही की कल से दीवाली की तीन छुट्टियां हैम उसके बाद 25 अक्टूबर को नामांकन का अंतिम दिन होगा, लेकिन उस दिन अमावस्या पड़ रही है,इसलिए अधिकतर नामांकन आज ही भर लिए गए है।
राजधानी शिमला में भी आज भाजपा ओर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए है। शिमला शहर से भाजपा से संजय सूद तो कांग्रेस की तरफ से हरीश जनारथा ने नामांकन दाखिल किया। वहीं शिमला ग्रामीण से भाजपा के रवि मेहता तो कांग्रेस से विक्रमदित्य सिंह ने नामांकन पत्र भरा। इसी तरह कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
इसके अलावा निर्दलीय व आम आदमी पार्टि से भी प्रदेश भर में नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। आज सौ से ज्यादा नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं तो ऐसे में चुनाव आयोग की तरफ़ से सूची आने में वक़्त लग सकता है।
25 के बाद ही शुरू होगा चुनावी प्रचार
25 अक्टूबर को नामांकन का अंतिम दिन है, ऐसे में दिवाली के बाद हिमाचल में प्रचार रफ़्तार पकड़ेगा। इन चुनावों में भाजपा जहां पीएम की रैलियों ओर मोदी के सहारे रिवाज बदलने की बात कर रही है तो वहीं हर पांच साल बाद सत्ता परिवर्तन के चलन के चलते सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में प्रियंका गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रदेश में प्रचार की कमान संभालेंगे।
