नाहन : देवेन्द्र कुमार- नाहन शहर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में गोबिंदगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ आज जिला गौ रक्षा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद सतीश कुमार ने किया।
इस प्रतियोगिता में ना केवल जिला सिरमौर बल्कि साथ लगते पड़ोसी राज्यों की टीमें भी हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में 3 दर्जन से अधिक टीमें अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएगी। प्रतियोगिता दो वर्गो में खेली जाएंगी जिसमें अंडर-19 ओपन वर्ग शामिल है। मीडिया से बात करते हुए गोरक्षा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद सतीश कुमार ने गोविंदगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे समय में युवाओं को खेलों से जोड़ना बेहद जरूरी है , जब युवा नशे की तरफ जा रहा है । उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और हर संभव सहायता का भी आश्वासन दिया।
