अरविंदर सिंह,हमीरपुर : पर्यटन की दृष्टि से हमीरपुर ओर ऊना जिला को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की ओर से विशेष बल दिया जा रहा हैं। इसी कड़ी में हमीरपुर से ऊना मार्ग की दूरी कम करने का काम भी किया जा रहा हैं। इसके लिए राष्ट्रीय राज मार्ग मंडल हमीरपुर की ओर से 900 करोड़ रूपए की विशाल योजना तैयार करके केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजी हैं,जिस पर शीघ्र ही केंद्र सरकार की मंजूरी मिलना तय हैं।
गोविंद सागर के ऊपर से बनने वाली इस 8 किलो मीटर मिसिंग लिंक योजना के तहत एक बड़ा पुल, साथ में एक केबल स्टे ब्रिज, 40 छोटे पुल बनाए जाएंगे। इसमें लगभग करोडों की रोशनी का प्रबंध भी किया जाएगा। फोरलेन पर बनने वाले इस मिसिंग लिंक योजना से ऊना और हमीरपुर की दूरी लगभग 20 किलोमीटर कम होगी ओर चंडीगढ, दिल्ली जाने के लिए लोगोें के समय की बचत भी होगी। इससे इस क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस महत्वकांक्षी योजना के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय राज मार्ग हमीरपुर मंडल के अधिशाषी अभियंता अरविंद लखनपाल ने बताया कि गोविंद सागर के ऊपर से बनने वाली इस 8 किलो मीटर मिसिंग लिंक योजना के तहत एक 860 मीटर लंबा पुल, साथ में 480 मीटर का एक केबल स्टे ब्रिज, 40 छोटे पुल बनाए जाएंगे। इसमें लगभग करोडों की रोशनी का प्रबंध भी किया जाएगा । फोरलेन पर बनने वाले इस मिसिंग लिंक योजना से ऊना और हमीरपुर की दूरी लगभग 20 किलोमीटर कम होगी ओर चंडीगढ, दिल्ली जाने के लिए लोगोें के समय की बचत भी होगी। उन्होंने बताया कि इस योजना से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
