चम्बा :मंजूर पठान (TSN)-हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से सड़कों को बेहतर करने के लिए कई तरह के प्रयास किया जा रहे हैं,ताकि लोगों को बेहतरीन सड़क सुविधा मिल सके. यही कारण है कि इन दिनों तीसा मंडल के अंतर्गत आने वाले कियाणी चकलू कोटि मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सरकार की तरफ से 22 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है ताकि इस संपर्क मार्ग को चौड़ा किया जाए और लोगों को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें.
बता दें कि इस मार्ग की लंबाई 16 किलोमीटर है और इसी मार्ग से 7 से 8 पंचायतें आती हैं और उन्हें सड़क चौड़ीकरण से लाभ मिलेगा.बता दें कि पहले अक्सर लोगों को इस संपर्क मार्ग पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब सरकार की ओर से धन मुहैया करवाया गया है जिसके चलते इस संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण जल्द शुरू होने वाला है इसके लिए टेंडर लगाया गया है,ताकि इसकी सुविधा लोगों को मिल सके । वहीं तीसा मंडल के अधिशाषी अभियंता जोगिंदर कुमार का कहना है की सरकार की तरफ से चकलू कोटी संपर्क मार्ग के लिए 22 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत की गई है.इससे सड़क के चौड़ीकरण के साथ-साथ अन्य कार्य किया जाएगा और इस सड़क के बेहतरीन होने से 7 से 8 पंचायत को इसका सीधा-सीधे लाभ मिलने वाला है।
