राहुल चावला,धर्मशाला: केंद्र की भाजपा सरकार को मानवता भलाई के लिए प्रदेश कांग्रेस सरकार को राहत पैकज जारी कर देना चाहिए। यह बात शनिवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने उन्होंने कहा कि बरसात में बाढ़ के कारण प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है ओर कई लोग बेगर हुए हैं, जबकि कई लोगों को जान से भी हाथ धोना पड़ा हैं।
उन्होंने कहा की बरसात के कारण पुलों, सड़कों सहित विद्युत व जल शक्ति विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ हैं। बरसात के तबाही का मंजर सभी ने देखा है, इसलिए केंद्र की मोदी सरकार को राजनीति से उपर उठकर बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के लिए 8 हजार करोड़ की राहत प्रदान कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कड़ी मेहनत करते हुए सभी व्यवस्थाओं को बहाल किया है। उन्होंने कहा राहत पैकज के नाम पर भी भाजपा ने राजनीति की हैं। भाजपा को चाहिए था कि वे राजनीति से उपर उठकर केंद्र सरकार से फंड की गुहार लगानी चाहिए थी, परंतु भाजपा इसमें भी नाकाम रही हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता की आकांशाओं पर खरा उतर रही है और संगठन भी प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में अच्छा काम कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब भी भाजपा की सरकार रही कांगड़ा व चंबा जिला के साथ अनदेखी होती रही। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही कांगड़ा को पूरा मान-सम्मान दिया हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कांगड़ा-चंबा के लिए चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश विधान सभा चुनावों में उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी हैं। उस पर वे मेहनत के साथ पूरी करेंगे ओर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनना तय है ओर हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस चारों लोकसभा सीटों पर अपनी जीत दर्ज करेगी।
