मंडी : धर्मवीर – पंडोह के 9 मील के पास 5 जून को हुए महिला के ब्लाईंड मर्डर मामले की गुत्थी को मंडी जिला पुलिस ने सुलझा लिया है। पांच दिनों के भीतर पुलिस ने न सिर्फ इस ब्लाईंड मर्डर केस को साल्व किया बल्कि आरोपी को गिर+फ्तार करके उसे मंडी भी ला रही है। आरोपी को पुलिस ने लखनऊ से गिर+फ्तार किया है।
आरोपी की पहचान 26 वर्षीय प्रकाश यादव पुत्र अशोक यादव निवासी सोलोपति लालपुर थाना श्रृंगेश्वर जिला माधेवपुर बिहार के रूप में हुई है। वहीं, मृ+तका की पहचान 24 वर्षीय प्रियंका यादव पुत्री बच्चा यादव निवासी सोपोल बिहार के रूप में हुई है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने आरोपी को गिर+फ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृ+तका के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है और वो कल शव को लेने मंडी आ रहे हैं। इस मामले में थाना प्रभारी सदर स्कीनी कपूर और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत की। वहीं, बिहार, यूपी और रेलवे पुलिस ने भी आरोपी को पकड़ने में काफी मदद की।
जबरन शादी करना बनी हत्या की वजह
ब्लाईंड मर्डर मामले में सीसीटीवी की छोटी सी फुटेज पुलिस के लिए मददगार बनी और पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हो पाई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी प्रकाश यादव ने बताया है कि वो शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। जिस महिला की उसने हत्या की वो भी शादीशुदा थी और उसके भी दो बच्चे हैं। इन दोनों के आपस में नाजायज संबंध थे। महिला ने इसपर जबरन दूसरी शादी करने का दबाव बनाया। डेढ़ महीना पहले दोनों ने शादी भी कर ली थी। इसके बाद से ही प्रकाश यादव ने इसे मारने की ठान ली थी। इसे घुमाने के बहाने ये हिमाचल लेकर आया। कुल्लू में अपने चचेरे भाई के पास गया और वहां पर रूका। वापसी में पंडोह के साथ लगते 9 मील के पास बस से उतरा और पहाड़ी पर ले जाकर महिला को मौ+त के घाट उतारने के बाद वहां से फरार हो गया। आरोपी लगातार फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस ने सारी जांच पड़ताल के बाद आखिरकार इसे गिर+फ्तार कर लिया है।
