मंजूर पठान,चंबा: प्रदेश में गर्मियों के मौसम में जंगलों में लगने वाली आग से जंगलों को होने वाली नुकसान से बचाने के लिए वन विभाग की ओर से पहले ही तैयारियां मुकम्मल की जा रही हैं। इसी कड़ी में वन विभाग चौराहा मंडल हमें भी फायर सीजन से बचने के लिए पहले ही अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।चुराह मंडल के वन विभाग ने इसके लिए टीमें गठित की है और पंचायतों के माध्यम से भी फायर वाचर आग की घटनाओं पर अपनी नजर रखेंगे। इसके अलावा पंचायत प्रधानों और उप प्रधानों से भी सहयोग मांगा गया हैं।
इस बार कम बारिश होने के चलते फायर सीजन जल्दी शुरू हो गया हैं और आग की घटनाएं पहाड़ी क्षेत्रों में अभी से ही गठित होने लगी हैं। इसी को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह से मुस्तैद हो गया हैं। ब्लॉक स्तर पर रेंज स्तर पर टीमें फायर सीजन में आग से निपटने के लिए मुस्तैदी के साथ कार्य करेंगी। इसके अलावा लोगों को जंगलों के बचाव के लिए भी पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविर लगाने का प्रयास रहेगा ताकि जंगलों को आग से बचाया जा सके।
हर साल फायर सीजन में आग लगने से जंगलों को काफी नुकसान होता है और कई बेशकीमती जड़ी बूटियां व जंगली जानवर भी इसकी भेंट चढ़ जाते हैं। इसी को देखते हुए वन विभाग ने इस बार तैयारी में जुटा हैं। इसके साथ ही यह भी तय किया गया है कि जो लोग जानबूझकर आग लगाते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
डीएफओ वन मंडल चुराह सुशील गुलेरिया ने बताया की फायर सीजन इस बार काफी पहले शुरू हो गया हैं। जिसके चलते वन विभाग ने अपनी तैयारी पूर्ण कर ली हैं। ब्लॉक स्तर पर टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा फायर वाचर की भी सहायता ली जाएगी ,इसके अलावा हर पंचायत पर प्रधान उप प्रधान के साथ भी बातचीत करके आग की घटनाओं को रोकने के लिए वह भी वन विभाग का सहयोग करेंगे। वन विभाग लोगों को आग की घटनाओं के बारे में जागरूक करेगा ।
