By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले….पद की गरिमा को ध्यान में रखकर बयानबाजी करें नेता प्रतिपक्ष
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले….पद की गरिमा को ध्यान में रखकर बयानबाजी करें नेता प्रतिपक्ष
himachalpolitical

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले….पद की गरिमा को ध्यान में रखकर बयानबाजी करें नेता प्रतिपक्ष

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/04/11 at 3:17 PM
Share

मंडी : धर्मवीर- सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी को साजिश के तहत बंद करने वाला पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बयान निंदनीय है। पूर्व मुख्यमंत्री को अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। यह तीखा जुबानी प्रहार मंडी में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता संजीव गुलेरिया ने किया है।

जयराम जी बंद नहीं होगी यूनिवर्सिटी, नियुक्तियों में हुई धांधलियों की होगी जांच

संजीव गुलेरिया ने पूर्व मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि जयराम ठाकुर बताऐं कि आज दिनतक कांग्रेस के किस नेता व पदाधिकारी ने यह बयान दिया है कि प्रदेश सरकार की मनसा सरदार पटेल यूनिवर्सिटी को बंद करने की है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नसीहत देते हुए कहा कि वे अपनी पद की गरिमा को ध्यान में रखकर ही बयानबाजी करें। उन्होंने इस मौके पर आरोप लगाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मंडी की जनता को गुमराह कर रहें है। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी बंद होने वाली नहीं है लेकिन नियुक्तियों में हुई धांधलियां की जांच अवश्य होगी। नियुक्तियों की धांधलियों का यह मामला सदन में उठा तो शिक्षा मंत्री ने भी जांच कमेटी का गठन करने की बात कही है। नियुक्तियों में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी यह बात भी शिक्षा मंत्री ने कही है। वहीं उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास यूनिवर्सिटी की नियुक्तियों में हुई धांधलियों कई दस्तावेज भी पहुंचे हैं। वहीं कुछेक दस्तावेज अभी पहुंचना बाकी है। कानूनी परामर्श लेने के बाद यदि कानूनी कार्रवाई करने की आवश्यकता होगी तो दोषियों के खिलाफ एफआईआर भी करवाई जाएगी।

बता दें कि बीते रोज पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए सरकार पर सरदार पटेल यूनिवर्सिटी को साजिश के तहत बंद करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार को यूनिवर्सिटी को बंद करने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी थी। वहीं अब कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजीव गुलेरिया ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर यूनिवर्सिटी की नियुक्तियों को लेकर पलटवार किया है।

TAGGED: Mandi congress state spokesperson press conference
Chandrika April 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन में घर के कमरे में फंदा लगाकर 25 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या.. जांच में जुटी पुलिस
Next Article गर्मियों के जंगलों को जलने से बचाने के लिए वन विभाग चुराह मंडल तैयार, टीमों का किया गठन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, घुमारवीं में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Ago

डडौर के पास भीषण सड़क हादसा: खड़ी मशीन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Ago

हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों को दी गई नामांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?