राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)-सर्दियों के मौसम में जंगली जंतुओं के शिकार को रोकने के लिए वन विभाग ने कमर कस ली हे। विभाग की ओर से गठित टीमों द्वारा जहां सुबह व शाम को पेट्रोलिंग की जा रही है.वहीं शिकार की संभावित जगहों पर नाके भी लगाए जा रहे हैं।सर्दियों के दिनों में ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते जंगली जंतु निचले क्षेत्रों का रुख करते हैं,जिनका शिकार न हो,इसके लिए विभाग मुस्तैद है।
वन विभाग धर्मशाला के रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा ने बताया पहाडिय़ों पर बर्फबारी के चलते जंगली जीव निचले क्षेत्रों की ओर रुख करते हैं।सर्दियों के मौसम में विभाग द्वारा जंगली जीवों के शिकार को रोकने के लिए टीमें बनाई जाती हैं और लगातार पेट्रोलिंग की जाती है.साथ ही सुबह और शाम के समय नाके भी लगाए जाते हैं,क्योंकि जंगली जीव सुबह व शाम के समय ही सक्रिय होते हैं।उन्होंने बताया कि विभाग की कार्रवाई में सूत्र विशेष भूमिका निभाते हैं,क्योंकि गुप्त सूचना के आधार पर जंगली जीवों के शिकार को रोकने में विभाग प्रभावी कदम उठाता है।
