बीबीएन :बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में वन माफिया प्रदेश की सामग्री को लूटने में लगा हुआ है और लगातार यह मामले बढ़ते जा रहे हैं ।इसी के चलते पुलिस थाना बद्दी के तहत कार चालक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
वन परिक्षेत्र अधिकारी अनुज कुमार को गुप्त सूचना मिली कि बद्दी बीट में अवैध तौर पर पेड़ काटे जा रहे है जिन्हें कार में भरकर लाया जा रहा है। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए वन कर्मी करण सिंह, जसवीर सिंह व निर्मल कुमार ने शीतलपुर रोड़ पर नाकाबंदी कर दी और करीब साढ़े ग्यारह बजे मारूति कार शीतलपुर पुल के पास रोका गया।जिसकी तलाशी लेने पर कार से अवैध रूप से काटे गए खैर के 8 मोछे बरामद हुए। कार चालक की पहचान चरणजीत सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी शीतलपुर हरीपुर संडोली बद्दी व साथ में ओम प्रकाश पुत्र हरी सिंह निवासी शीतलपुर बैठा हुआ था। थाना बद्दी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस ने किया मामला दर्ज जांच शुरु
वन मंडल अधिकारी यशुदीप सिंह ने कहा कि मारूति कार से 8 मोछे बरामद दिए गए जिन्हें अवैध रूप से काटा गया था। उन्होंने कहा कि दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि वन विभाग की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
