सोलन : योगेश शर्मा – पिछले कल से हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब है । ऐसे में बारिश और ओलावृष्टि से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है । वहीं दूसरी तरफ बुधवार देर रात आसमानी बिजली गिरने से सोलन जिला मुख्यालय के साथ लगते सलोगड़ा क्षेत्र के गांव एंडा में 3 मंजिला मकान पूरी तरह से जल चुका है । घर के नुकसान के साथ-साथ करीब 50 मुर्गियां और एक कुत्ता भी इस आग की चपेट में आया है जिनकी मृत्यु हो गई है।
जानकारी के अनुसार करीब बीती रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच आसमानी बिजली चमकने के कारण बिजली भवन पर गिरी और जिस कारण मकान में आग लग गई मकान वैसे तो पुराना था लेकिन इसमें एक परिवार रह रहा था जो यहां पर काम करता था,इसी के साथ उनके द्वारा यहां पर 50 मुर्गियां और एक कुत्ता भी पाला गया था जो आग में जलकर राख हो गए हैं। हालांकि यहां पर रहने वाले लोग पूरी तरह से सुरक्षित है लेकिन घर में रखा सभी फर्नीचर और घरेलू सामान पूरी तरह से राख हो चुका है। यहां पर रहने वाले लोगों ने बताया कि वे देर रात करीब 10:30 बजे सोए हुए थे । ऐसे में फादर नवीन आए, उन्होंने उन्हें बताया कि यहां पर आग लग चुकी है । जिसके बाद उन्हें यहां से निकाला गया, हालांकि जब तक वे निकलते तब तक उनकी मुर्गियां और कुत्ता पूरी तरह से जल चुके थे और यह मकान भी राख हो चुका था लेकिन वह पूरी तरह से सुरक्षित है,लेकिन उनका सामान भी पूरी तरह से जल
चुका है।
वही मौके पर पहुंचे फादर नवीन ने बताया कि देर रात बारिश लगी होने के कारण आसमानी बिजली चमकी जैसे ही बाहर आए तो उन्होंने देखा कि मकान में आग लग चुकी है । उन्होंने यहां पर रह रहे लोगों को उठाया और उन्हें बाहर निकाला हालांकि वे लोग मकान से बाहर आ चुके थे, उनके द्वारा ले जा रहे मुर्गे और कुत्तों को नुकसान पहुंचा है।
