By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अणु में आयोजित हुई फॉरेस्ट स्पोर्ट्स एंड ड्यूटी मीट,उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अणु में आयोजित हुई फॉरेस्ट स्पोर्ट्स एंड ड्यूटी मीट,उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
himachalpolitical

अणु में आयोजित हुई फॉरेस्ट स्पोर्ट्स एंड ड्यूटी मीट,उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/12/15 at 9:22 PM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN):हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 24वीं वन खेल एवं डयूटी मीट-2023 शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया ।अणु के खेल परिसर में आयोजित इस तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वन विभाग की सभी 10 वृतों,वन्य प्राणी विंग, निदेशालय और हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम सहित कुल 13 टीमें भाग लें रही है । इस अवसर पर वन विभाग से आई विभिन्न टीमों ने शानदार मार्च पास्ट भी किया ।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है और इसी संदर्भ में विभिन्न विभागों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं भी करवाई जा रही हैं।उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने करना था लेकिन विदेश दौरे के चलते हुए आज इसका उद्घाटन करने पहुंचे हैं । नेता प्रतिपक्ष की और से मुख्यमंत्री के विदेशी दौरे पर उठाई जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार निवेश बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं लेकिन भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में कुछ भी नही कर सकी और अब कांग्रेस के प्रयासों पर सवाल उठा रहे हैं । उन्होंने तंज़ करते हुए कहा कि कहा कि सरकार ने पांव घर से बाहर निकाला नहीं कि भाजपा लगी बयान बाजी करने लगती है । केंद्र सरकार के आपदा राहत बजट राशि जारी करने पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस राशि को जारी करने में भाजपा के किसी भी नेता ने प्रदेश सरकार की कोई मदद नहीं की है और अब राशि जारी होने पर जनता को गुमराह करने के किए बयानबाज़ी कर रहे हैं । उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जीएसटी शेयर देने में देरी, कर्ज़ सीमा कम करने, केंद्र प्रोजेक्ट की स्वकृति में अड़ंगा करने का काम किया है ।

तीन राज्यों में उपमुख्यमंत्री बनाने और हिमाचल भाजपा की और से कोर्ट में उपमुख्यमंत्री पद को लेकर किए गए केस के सवाल पर उन्होंने कोई भी टिप्पणी नहीं की और कहा कि इस मुद्दे पर कोर्ट की सुनवाई होनी है। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के लोकसभा चुनावों को पुरानी पद्धति पर करवाने का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा को अगर खुद पर विश्वास है तो चुनाव को करवाने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए ।

TAGGED: Deputy Chief Minister, Duty Meet, Forest Sports, hamirpur, inaugurated
Chandrika December 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पहाड़ों पर सर्दियों की दस्तक के साथ बढ़ने लगे वायरल,फ्लू के मामले,अस्पताल पहुंच रहे मरीज
Next Article ढालपुर में ग्रामीण डाक सेवकों ने निकाली रोष रैली… केंद्र सरकार करें मांगे पूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?