कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक अपनी मांगों को लेकर इन दिनों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। तो वहीं शुक्रवार को ग्रामीण डाक सेवकों के द्वारा जिला कल्लू के मुख्यालय ढालपुर में रोष रैली भी निकाली गयी। वही, इस दौरान केंद्र सरकार से मांग रखी की जल्द से जल्द उनकी सभी मांगों को पूरा किया जाए।
ग्रामीण डाक सेवकों का कहना है कि बीते कई सालों से वे अपनी मांगे केंद्र सरकार के समक्ष रख रहे हैं। लेकिन अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। जिसके चलते उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण डाक सेवक पूर्ण देव, सुजेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार व संचार विभाग हमारी मांगो पर बिलकुल भी गौर नहीं कर रहे हैं। डाक सेवक समान कार्य के लिए समान वेतन देने समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। ग्रामीण डाक सेवकों का कहना है कि वे विपरीत परिस्थितियों में काम कर रहे हैं, इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। ऐसे में मजबूर होकर उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। ग्रामीण डाक सेवक कार्य का समय आठ घंटे तय, कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिश जनवरी 2016 से लागू, एसडीबीएस योजना में डाक सेवकों को तीन के बजाय दस प्रतिशत करने तथा पेंशन लाभ देने के अलावा सभी प्रोत्साहन योजनाओं,डाक सेवकों को आईपीपीबी पीएलआई, बचत योजनाओं आदि उनके कार्यभार मूल्यांकन में शामिल करने,समान कार्य के लिए समान वेतन देने,ग्रामीण डाक सेवकों को लक्ष्य से संबंधित कार्यों पर ही जिम्मेदारी देने, हैंड डिवाइस के बजाय लैपटॉप, प्रिंटर, ब्रॉडबैंड की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे हैं।
