बीबीएन:जगत सिंह(TSN)-हिमाचल प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक पाबंटा साहिब सुखराम चौधरी ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र किरपालपुर पंचायत में गांव मेहसी प्लासी ने नुकड़ सभा कर भाजपा प्रत्याशी के एल ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और लोगों से वोट मांगी.इस अवसर पर उनके साथ प्रत्याशी कृष्ण लाल ठाकुर दून विधानसभा के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी जलबोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी सहित भाजपा कारकर्ता मौजूद रहे.
लोगों को सम्बोधित करते हुए सुखराम चौधरी ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सुखविंदर सिंह की सरकार प्रेदश में तालाबंदी वाली सरकार के नाम से जानी जाएगी.18 महीने हो गए सरकार बनी को एक भी ईट नालागढ़ ने नहीं लगी है। वर्तमान सरकार ने 1050 संस्थान बंद कर दिए है और ये सरकार तालाबंदी वाली है.जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने नालागढ़ अस्पताल को दो सौ बिस्तर की नोटिफेकशन की थी, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इसको डिनोटिफिकेशन कर दिया और इसको मात्र रेफेर हॉस्पिटल बना रख दिया गया है।
