सोलन:भूपेंद्र ठाकुर(TSN)-बरसात का सीजन शुरू होते ही सोलन जिला में लोक निर्माण विभाग ने सभी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है.3 महीने तक कर्मचारी को रूटीन के अवकाश नहीं दिए जाएंगे।
इस वर्ष बरसात के सीजन में सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जिला भर में 687 कर्मचारी तैनात किए हैं यह कर्मचारी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में दिन-रात अपनी सेवाएं देंगे तथा किसी भी क्षेत्र में सड़क अवरुद्ध होने पर उसे 1 घंटे के अंदर खोलने का प्रयास किया जाएगा। जिलाभर में लोक निर्माण विभाग ने 11 जेसीबी व 7 टिप्पर भी तैनात किए हैं ताकि मलबे को तुरंत हटाया जा सके इसके अलावा जिन क्षेत्रों में जरूरत पड़ेगी वहां पर जेसीबी को किराए पर भी लिया जाएगा।
