मंडी (परी शर्मा): द्रंग विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे पूर्ण चंद ठाकुर ने चुनावी मैदान में उतरने की इच्छा जाहिर कर दी है और बिना नाम लिए पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और मौजूदा विधायक पर भी जमकर जुबानी हमला बोला। पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि अगर कोई राष्ट्रीय पार्टी मुझे टिकट देगी तो उस विधानसभा से सीट निकलेगी ही निकलेगी। द्रंग विधानसभा में बैठक का आयोजन किया गया था , लेकिन बैठक ने जनसभा का रूप ले लिया और इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
द्रंग विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे पूर्ण चंद ठाकुर ने चुनाव का शंखनाद कर दिया है। बिना नाम लिए पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर पर भी जमकर जुबानी हमला बोला।पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि आज जो लोग मुझे ये कह रहे है कि पूर्ण को कोई जगह ही नही रही, उन्हें वापिस आना ही पडेगा ,वो ये समझ जाएग कि पूर्ण झुकने वाला नही है। बल्कि झुकाने वालों में है, मै जाने वालों में नही बल्कि घर में बैठाने वालों में हूं। पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा में घर बैठने वाला नही बल्कि घर बैठाने वाला हूं। कई लोगों का दीमागी संतुलन खराब हो चुका है। कुछ लोग कहते थे कि मेरी राजनीति खत्म हों गई है। अगर उन लोगों ने परेशान किया या गलत बयानबाजी करने की कोशिश की तो वो घर बैठने की तैयारी कर ले।
पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 1985 के बाद एक बार कांग्रेस एक बार बीजेपी का रिवाज चला हुआ है । इस दौरान कई नेता आए और गए सभी ने अच्छा काम किया और द्रंग विधानसभा क्षेत्र से कौल सिंह ठाकुर को हमने जिताया। उन्होने 40 सालों के अंदर खुलकर काम किया लेकिन आज हिमाचल का मान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बढ़ाया है, वो विेकास कार्यो के लिए थोक में पैसा दे रहे है। उन्होने कहा कि किस साल किस सरकार ने कितना पैसा कहा लगाया इसकी आरटीआई उनके पास है। जब वक्त आएगा तब ये सारी जानकारी जनता के बीच रखी जाएगी।
