नाहन (देवेन्द्र कुमार): नाहन विधानसभा क्षेत्र के पड़दूनी गांव में कांग्रेस से टिकट के दावेदार जयदीप शर्मा ने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से संपर्क साधा। दरअसल नवयुवक मंडल पड़दूनी की ओर से यहां क्रिकेट और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
जिसमें जयदीप शर्मा को प्रतियोगिता के शुभारंभ में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था। इस एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि यदि उन्हें आशीर्वाद मिलता है तो वह क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
