कुल्लू (मनमिन्द्र अरोड़ा): पतलीकूहल मे हिमऊर्जा विभाग द्वारा अनुसूचित जाति उपयोजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति के गरीबी रेखा से नीचे(बीपीएल) परिवारों को 77 सोलर लाइटों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम मे शिक्षा भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मुख्य अतिथी के रूप में उपस्थित रहे तथा सभी लोगों को सोलर लाइटें वितरित की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत है और इसी का परिणाम है कि ये सोलर लाइटें भी लोगों को नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैंं। वर्तमान में अभी तक पूरे कुल्लू जिला मे 304 सोलर लाइटों का वितरण किया जा चुका है और इस वर्ष के अन्त तक कुल 745 सोलर लाइटें वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। अगर इसके बाद भी कोई अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवार इस उपयोजना से वंचित रह जाएंगे तो उन्हे भी सोलर लाइटें हिमऊर्जा विभाग के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी।
