अरविंदर सिंह,सुजानपुर: प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा के लिए चुनावी समर्थन जुटाने के लिए पुर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर चुनावी मैदान में उतरे है। रविवार को भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह राणा के लिए चुनावी समर्थन जुटाने के लिए करीब दो दर्जन पंचायतों में जनसभाएं की गई। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा ने प्रचार-प्रसार करते हुए विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं।
रविवार को करीब 2 दर्जन पंचायतों में आयोजित जनसभाओं में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ओर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जनसभाओं में उमड़ी भीड़ ने इस बात का इशारा दे दिया है कि सुजानपुर से आने वाले समय में भाजपा का विधायक बनेगा जिसके लिए विधानसभा क्षेत्र की जनता बदलाव को लेकर पूरी तरह तैयार बैठी है। इस बार के चुनावों में विधानसभा क्षेत्र की जनता कोई गलती करने वाली नहीं है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह राणा ने इलाके की जनता से 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कमल के निशान वाले बटन को दबाकर भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार एवं मौजूदा विधायक की कार्यप्रणाली पर ताबड़तोड़ हमले भी किए।
कैप्टन रंजीत राणा ने कहा कि एक आम आदमी को भारतीय जनता पार्टी ने विश्व के सबसे बड़ी पार्टी का टिकट दिया है और यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। भारतीय जनता पार्टी ने अपना काम कर दिया है अब क्षेत्र के लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करके इस सीट को जीतकर प्रेम कुमार धूमल की झोली में डालने का काम करें। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने लोगों से आह्वान किया कि विकास की राजनीति चाहिए तो कैप्टन रंजीत के पक्ष में मतदान करें। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करें। फैसला आपको करना है। उन्होंने कहा कि किसकी गाड़ियों में नशा पकड़ा जा रहा है कौन सी पार्टी नशे को बांट रही है यह बात किसी से छिपी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर किस तरह हमले किए जा रहे हैं यह भी सबके सामने हैं।
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र पढ़े-लिखे एवं सैनिक परिवारों का क्षेत्र है लेकिन अफसोस होता है जब नशे की बात विधानसभा क्षेत्र में चलती है और उसमें कांग्रेस पार्टी नशा बांटते हुए पाई जाती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते रहेंगे जाते रहेंगे सरकारें बनती रहेंगी, लेकिन आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुनहरा होना चाहिए यह तभी संभव होगा जब हम विकास को तवज्जो देकर विनाश की राजनीति का बहिष्कार करेंगे। रविवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की टोनी देवी, कोट, ऊहल, झनिकर,करोट, चबुतरा,भलेठ री, उटपुर, बसी, झनियारा, कुठेड़ा, चौकी सराहकड, देई दा नोन चमियाना जंगलवेरी पटलानदर चोरी स्पाहल रंगड़ जोल लम्बरी बेचन सभाओं का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थामा।
