विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर रविवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया हैं। इसमें 11 वादे भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की जनता से किए हैं, जिसमें से एक समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा भी शामिल हैं। शिमला में घोषणा पत्र जारी करने के बाद जसवां प्रागपुर में भाजपा प्रत्याशी के चुनावी प्रचार में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी मंच से समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा की जिसे प्रागपुर के लिए ऐतिहासिक पल
भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल उपाध्यक्ष सुदेश कुमारी की ओर से बताया जा रहा है।।
भाजपा उपाध्यक्ष सुदेश कुमारी ने कहा कि जयराम सरकार ने हिमाचल में ओर बिक्रम सिंह ने जसवां प्रागपुर में व्यापक और हर क्षेत्र का समुचित विकास करवाया है, लेकिन अभी विकास गाथा अधूरी है। इस विकास को और गति देने के लिए प्रदेश को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना भी आवश्यक था। सुदेश कुमारी ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के लागू होने से सभी नागरिक एक कानून के तहत आ जाएंगे। इस ऐतिहासिक घोषणा को प्रागपुर से लागू करने की बात करने के लिए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है।
