अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): सनातन मिटाने के लिए पहले भी बाहर से कई आई और वह खुद ही मिट गई। सनातन अनंत है और अमर रहेगा। यह बात
डीएमके के नेताओं की ओर से सनातन पर की जा रही बयान बाजी पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र में विपक्षी दलों की ओर से सनातन को लेकर की जा रही बयान बाजी पर धूमल ने कहा कि सनातन का अर्थ परमानंद, सनातन, सत्य पहले या आज ओर कल भी सनातन रहेगा। सनातन मिटाने के लिए पहले भी बाहर से कई ताकते आई और वह खुद ही मिट गई। सनातन अनंत है और अमर रहेगा।
वहीं प्रदेश में आई आपदा पर उन्होंने कहा की इस घड़ी में सभी को राजनीतिक दलों को आम जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए उनके पुनर्वास व उत्थान के लिए मिलकर काम करना चाहिए। हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता एक तरफ आलोचना करने में लगे हैं और दूसरी तरफ केंद्र से अतिरिक्त सहायता की मांग भी कर रहे हैं जो ठीक नहीं हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में आपदा आई हैं ऐसे में सभी को बयान बाजी करने के बजाए जो आपदा से प्रभावित परिवार हैं उनके सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सामान्य घड़ी ना समझ कर एक दूसरे पर उंगली उठाने की बजाय एक जुटता से उजड़े हुए परिवारों की सहयोग करने की जरूरत हैं।
कांग्रेस और प्रदेश सरकार, केंद्र से कितनी राशि आई इसको लेकर अलग-अलग आंकड़े पेश कर रहे हैं लेकिन केंद्र से अब तक 1000 करोड़ की राशि आ चुकी है और सर्वे टीमों ने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर अपने सर्वे किए हैं। अब उनकी रिपोर्ट के आधार पर और भी राशि केंद्र से आनी हैं। धूमल ने कहा कि मौसम खराब हो रहा है और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ गिरने का काम शुरू हो गया है इससे पहले जो उजड़े हुए परिवार हैं उनका पुनर्वास का प्रबंध करना प्रदेश सरकार की जिम्मेवारी हैं।
