By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदीप ठाकुर को मिली हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कमान,लिया मुख्यमंत्री का आशीर्वाद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदीप ठाकुर को मिली हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कमान,लिया मुख्यमंत्री का आशीर्वाद
himachalNews

प्रदीप ठाकुर को मिली हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कमान,लिया मुख्यमंत्री का आशीर्वाद

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/09/09 at 10:50 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला(TSN):  प्रदीप ठाकुर
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने हैं। महासंघ के कर्मचारियों ने प्रदीप ठाकुर ठाकुर को यह कमान सौंपी हैं। प्रदेश विश्वविद्यालय में शनिवार को हिमचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी संघ के चुनाव सम्पन्न हुए। 12 से 3 बजे तक चली चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से प्रदीप ठाकुर को हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष चुना गया।
ब्लॉक और जिला स्तर की चुनाव प्रक्रिया पहले ही सम्पन्न हो गई थी। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव में विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विभागीय इकाइयों के प्रतिनिधि भी चुनाव का हिस्सा बने। इसके अलावा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सदस्य और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भी चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो विश्वास कर्मचारियों ने जताया है उस विश्वास को मैं सब कर्मचारियों के साथ मिल कर पूरा करने का प्रयत्न करूंगा। उन्होंने कहा कि जिस पेंशन बहाली की मांग को सब असंभव कहते थे उसी मांग को कर्मचारी हितैषी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूरा कर दिया तो कर्मचारी की छोटी-मोटी मांगों का निपटारा भी समय रहते होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 99 फ़ीसदी कर्मचारी संगठन के साथ जुड़ चुके हैं और जो शेष बचे हैं उन शेष बचे कर्मचारियों को भी साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कई मुद्दे है स्केल का मुद्दा अभी सेटल नहीं हुआ हैं। एचआरए या वित्त से जुड़े ऐसे मुद्दे हैं जो अभी रिवाइज नहीं हुए है इन सब मुद्दों पर जल्द कार्य करेंगे।
जल्द ही बैठक कर सभी मुद्दों पर मंथन होगा और कर्मचारियों और पदाधिकारियों के सुझावों के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि जो महासंघ पर सवाल उठा रहा है वह अपनी जमीन तलाशने के प्रयास कर रहे हैं। प्रदीप ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री का आशीर्वाद उनके साथ है और वह यह मान कर चल रहे हैं कि उन्हें मान्यता मिल गई है और आज से ही महासंघ अपना कार्य प्रारंभ कर देगा।
TAGGED: blessings, Chief Minister, command, non-gazetted employees federation, Pradeep Thakur, Shimla
admin September 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हरोली विधानसभा के खड्ड गांव में बनेगा 14 करोड़ का इंडोर स्टेडियम, उपमुख्यमंत्री ने रखी आधारशिला
Next Article सनातन धर्म की टिप्पणी पर पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया, बोले सनातन अनंत है और अमर रहेगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?