शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तीखा ह.मला बोला है.प्रेम कौशल ने जयराम ठाकुर को प्रदेश का सबसे असफल नेता बताते हुए कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने 2022 का चुनाव हारा, उपचुनाव हारे और सरकार गिराने के षड्यंत्र में भी विफल रहे. उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर और भाजपा नेताओं का दायित्व अपनी केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल के हितों को रखना है,मगर भाजपा नेता केवल खाना-फूसी करने केंद्र जाते हैं.उन्होंने कहा कि भाजपा केवल समोसे पकौड़े पर बात करने वाली पार्टी बन कर रह गई है. अपने कार्यकाल में 32 एक इवेंट के नाम पर 32 करोड़ के टेंट और 6 करोड़ के फुलके खाने वाली पार्टी समोसे पर बात न करे तो बेहतर.
सरकार के खिलाफ षडयंत्र कर रही भाजपा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि सुखविंदर सिंह सूखने जब से प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है,भाजपा तरफ से सरकार के खिलाफ षडयंत्र कर रही है.उन्होंने कहा कि बीजेपी हिमाचल में राजनीति को न्यूनतम स्तर पर ले आई है जब भी किसी राज्य में चुनाव आते हैं तो हिमाचल में मुद्दा हीन बात का मुद्दा बनाने की कोशिश बीजेपी करती रहती है.प्रेम कौशल ने कहा कि हरियाणा चुनाव के समय सरकारी कर्मचारियों के वेतन भत्ते टॉयलेट टैक्स और लगेज पॉलिसी पर भाजपा ने दुष्प्रचार किया और अब महाराष्ट्र चुनाव के समय समोसे का जिक्र कर रहे हैं.
प्रेम कौशल ने जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि जयराम ठाकुर कभी हिमाचल के हितों की बात नहीं करते हैं. बीते दिनों केंद्रीय ऊर्जा मंत्री हिमाचल आए मुख्यमंत्री ने उनके समक्ष हिमाचल के हितों की बात रखी मगर जयराम ठाकुर और भाजपा नेताओं ने कभी हिमाचल के हितों पर ध्यान नहीं दिया. उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर और हिमाचल भाजपा के नेता केवल काना-फूसी करने केंद्र जाते हैं. प्रेम कौशल ने कहा कि जयराम ठाकुर हिमाचल के सबसे फ्लॉप नेता बन गए हैं और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को कोसने से उनकी राजनीति ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाली है.
