शिमला : संजु चौधरी (TSN)- पीएम मोदी ने देशवासियों से देश भर के मंदिरों में सफाई अभियान चलाने का आवाह्न किया । अभियान 14 जनवरी से आगामी 22 जनवरी तक चलेगा, इसी कड़ी में शिमला के प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी मां के मंदिर परिसर की सफाई की । इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आम जनता को भी इस मुहिम से जुड़ने का आवाहन किया ।साथ ही राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर भी हमला बोला ।
जयराम ठाकुर ने कहा कि राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होना हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है । उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 14 से 22 जनवरी तक अपने-अपने क्षेत्र में मंदिरों की सफाई करने का आवाहन किया था,इसी कड़ी में आज यहां कालीबाड़ी में सफाई अभियान चलाया गया । जयराम ठाकुर ने प्रदेश की जनता से भी आग्रह किया कि वे भी बढ़-चढ़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आवाहन का हिस्सा बने और अपने आसपास के मंदिरों में स्वच्छता के कार्यक्रम करें ।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर किया ह+मला
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2 यानी भारत भारत जोड़ो नया यात्रा की भी शुरुआत करने जा रहे हैं, इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है । उन्होंने इस यात्रा को अर्थ विहीन बताया । जयराम ठाकुर ने कहा कि देश मजबूत नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रहा है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है ।
