By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धरोहर गांव प्रागपुर को मिलेगा बड़ा टूरिज्म प्रॉजेक्ट, मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे घोषणा: आशीष बुटेल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धरोहर गांव प्रागपुर को मिलेगा बड़ा टूरिज्म प्रॉजेक्ट, मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे घोषणा: आशीष बुटेल
himachalNews

धरोहर गांव प्रागपुर को मिलेगा बड़ा टूरिज्म प्रॉजेक्ट, मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे घोषणा: आशीष बुटेल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/14 at 2:37 PM
Share

पालमपुर : ( TSN)- हिमाचल प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव, पालमपुर से कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल ने प्रागपुर में राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले में मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की ओर विधिवत मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रागपुर के लिए बहुत बड़ा टूरिज्म प्रॉजेक्ट लेकर आ रहे हैं। यह प्रॉजेक्ट प्रागपुर के विकास को नई दिशा देगा। प्रागपुर पहले से ही देश का प्रथम धरोहर गांव हैं। यहां कि पुरानी हवेलियां ओर रास्ते यहां की पहचान हैं। यहां कई बॉलीवुड फिल्में और विज्ञापन भी शूट हुए हैं। इस लोहड़ी मेले में हिमाचली कलाकारों ने भी अपने जलवे बिखेरे। स्थानीय कलाकारों व स्कूली बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मशहूर पहाड़ी गायक रुंझुनुआ फेम मोहित गर्ग, कुमार साहिल और अनुज शर्मा ने भी दर्शकों को खूब नचाया।

अशीष बुटेल लोहड़ी मेले के दौरान मंच पर अपना संबोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र को 40 करोड़ रुपये की सड़कें मिली हैं। इन सड़कों से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि देहरा के बनखंडी में 300 करोड़ रुपये से जू बनने जा रही है। यह जू क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
बुटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में एक नई सरकार बनी है। इस सरकार ने लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, उनके लिए 101 करोड़ रुपये का सुखाश्रेय कोष बनाया गया है। इस कोष से इन बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतों का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
बुटेल ने कहा कि आपदा में पहले एक लाख रुपये मिलते थे, अब सात लाख रुपये मिलते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस नेता सुरिंदर मनकोटिया, एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

TAGGED: Congress MLA, palampur
Chandrika January 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article PM के आवाहन पर कालीबाड़ी मंदिर में पूर्व CM जयराम ठाकुर ने की सफ़ाई
Next Article सुधीर शर्मा ने कहा, मैं 22 तारीख को अयोध्या जा रहा हूं, वहां राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?