बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विपक्ष में बैठने की आदत डालें वही अनाप शनाप बयानबाजी न करें। यह बात बिलासपुर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में सदर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कही।
इस मसले को लेकर सौंपा जाएगा राज्यपाल को ज्ञापन
बंबर ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने गत दिवस बिलासपुर में आयोजित भाजपा की आक्रोश रैली में वर्तमान मुख्यमंत्री को लेकर अनाप-शनाप बयानबाजी की है, जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से संस्थान डिनोटिफाई करने का जो निर्णय लिया गया है वह सही है, क्योंकि भाजपा की सरकार की ओर से चुनावी लाभ लेने को लेकर यह संस्थान खोले गए थे। बिना बजट बिना स्टाफ के इन संस्थानों को खोला गया था। लेकिन अब मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर किया है कि स्वास्थ्य संस्थान, शिक्षण संस्थान के अलावा अन्य संस्थान वर्तमान कांग्रेस सरकार खोलेगी। लेकिन इसके लिए बाकायदा बजट और स्टाफ का प्रावधान किया जाएगा। वही पूर्व विधायक ने सदर विधायक त्रिलोक जमवाल की संपत्ति की जांच करवाने की मांग भी की। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस मसले को लेकर जल्द ही राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ताकि इस मामले की जांच हो सके । वही नशे को भी सदर विधायक की ओर से बढ़ावा दिया गया है। जिसके चलते क्षेत्र की जनता वर्तमान विधायक को कभी माफ नहीं करेगी।
