बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-कड़ाके की सर्दी में यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से “मुसाफिर के लिए अंगीठी” कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने मंडी भराड़ी पुल पर किया।यह अनूठी पहल पूर्व केंद्रीय मंत्री और पांच बार के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की प्रेरणा से क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा चलाई जा रही है।
कार्यक्रम के तहत सर्दियों के पूरे मौसम में उन स्थानों पर अंगीठी की व्यवस्था की जाएगी,जहां रात के समय राहगीरों और स्थानीय लोगों को ठंड का सामना करना पड़ता है।इस पहल का उद्देश्य ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत देना है।शुभारंभ के मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग और स्थानीय जनता उपस्थित रही।कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रिकेट संघ बिलासपुर और विशाल जगोता व्यासपुर के प्रयास सराहनीय हैं।
