अरविंदर सिंह, हमीरपुर: नगर पंचायत देहरा में पूर्व पार्षद पंकज मेहरा और शुभम मेहरा ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य एवं नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष नादौन विश्राम गृह में आकर भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा।
इस मौक़े पर पंकज मेहरा और शुभम मेहरा ने कहा कि आम जनता भाजपा की नीतियों से परेशान है और महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि गरीब आदमी का भला सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है ।
