चम्बा,मंजूर पठान(TSN)-डलहौजी से कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने अपने निवास स्थान जंद्रीघाट में पत्रकार वार्ता के दौरान सरकार के कार्यकाल को सराहा है. उन्होने कहा की उनके विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में बने और बन रहे संस्थानों के लिए लगातार तैयार किया जा रहा है.
हाल ही में सरकार ने सिविल अस्पताल किहार के एसटीपी प्लांट के लिए चालीस लाख रुपए स्वीकृत किए है.इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेल्का के लिए भी पांच करोड़ की स्वीकृति मिली है.इसके अलावा तेलका डिग्री कॉलेज की बिल्डिंग के लिए जमीन की इन प्रिंसिपल अप्रूवल मिली है.साथ ही भलेई साइंस ब्लॉक के लिए भी पचास लाख स्वीकृत हुए है जिसके चलते आने वाले समय में छात्र छात्राओं का लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा की डलहौजी विधान सभा क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है।आशा कुमारी ने बताया की हमारे विधान सभा क्षेत्र में लगातार बेहतर स्कूल कॉलेज और स्वास्थ्य को लेकर कार्य हो रहा है जिसके चलते एच सरकार का आभार व्यक्त करते है ।
