चम्बा,मंजूर पठान (TSN)-कांग्रेस पार्टी ने दो साल का जश्न बिलासपुर में मनाया है. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी की पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने अपने निवास स्थान जंद्रीघाट में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा को जमकर लपेटा. दो साल में अथक विकास प्रदेश में हुआ है.उन्होंने कहा की दो साल में मेरे विधान सभा क्षेत्र में दो सौ करोड़ के कार्य तेजी के साथ आगे बढ़ रहे है.
आशा कुमारी ने कहा शिक्षा स्वास्थ्य सड़क और बिजली सहित पेय जल को लेकर कहा की उनके विधान सभा क्षेत्र में इन सभी विभागों में कार्य हो रहे हैं.आशा कुमारी ने कहा की भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है.भाजपा कहती है दो साल में कुछ नही हुआ है यह बोलना भाजपा की मजबूरी है इसके अलावा कुछ और बोल भी नहीं सकते है।आशा कुमारी ने प्रदेश सरकार के दो साल के कार्य काल को बेहतरीन बताया है.उन्होंने कहा की मेरे विधान सभा क्षेत्र में 200 करोड़ के विकास के कार्य चले हुए है ऐसे में भाजपा कहती है की कांग्रेस ने काम नहीं किया है यह बोलना भाजपा की मजबूरी है ।
