नालागढ़:जगत सिंह (TSN)-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक कृष्ण लाल ठाकुर का इस्तीफा स्वीकृत भी हो गया है,जिसके चलते क्षेत्र में उपचुनाव बहुत जल्दी होने का ऐलान भी हो सकता है.इसी के चलते पूरे देश में भाजपा की लोकसभा चुनाव में जीत का जश्न मनाने के दौरान पूर्व विधायक कृष्ण लाल ठाकुर अपने ही नेताओं पर निशाना साधते हुए नजर आए.
कृष्ण लाल ठाकुर ने कहा है कि यहां के कुछ बड़े-बड़े नेता अपने ही पंचायत के बूथों से भाजपा उम्मीदवार को बढ़त नहीं दिला पाएं हैं और चुनावों के दौरान वह बड़ी-बड़ी गाड़ियां भेज कर लोगों को पार्टी के पक्ष में नहीं बल्कि उसके खिलाफ अन्य पार्टियों को वोट दिलाने के नाम पर उनका नाम इस्तेमाल कर रहे थे.जिसको लेकर उनके पास पुख्ता सबूत मिल गए हैं.आने वाले दिनों में हाई कमान के सामने इन मामलों को लेकर समीक्षा भी करवाई जाएगी ।उन्होंने कहा कि उनकी पंचायत में दो बूथ है और वहां से भाजपा के उम्मीदवार सुरेश कश्यप के पक्ष में 75-75 फ़ीसदी मतदान हुआ है।
